गोपनीयता नीति

गोपनीयता नीति का परिचय

 1win गोपनीयता नीति कंपनी के स्वामित्व और संचालित सभी वेबसाइटों पर लागू होती है। “व्यक्तिगत डेटा” का संदर्भ देते समय, कंपनी का तात्पर्य बांग्लादेश के व्यक्तियों के बारे में निम्नलिखित पहचान योग्य जानकारी से है-:

  • नाम और पता
  • संपर्क संबंधी जानकारी (सेल फोन नंबर, ई- मेल आईडी, इत्यादि)
  • भुगतान संबंधी जानकारी
  • सहायता संबंधी सवाल
  • बेटिंग का इतिहास, और अन्य समान डेटा। 

यदि व्यक्तियों की पहचान नहीं की जा सकती (यदि जानकारी को अज्ञात किया गया है), तो 1Win गोपनीयता नीति लागू नहीं होती है। 

डेटा संग्रह 

जब बांग्लादेशी व्यक्ति इसकी वेबसाइट पर जाते हैं या इसकी सेवाओं का उपयोग करते हैं तो 1Win व्यक्तिगत डेटा एकत्र करता है और उसे प्रोसेस करता है। इस प्रक्रिया को निम्नानुसार वर्गीकृत किया जा सकता है-:

सीधे प्रदान की गई जानकारीजब ग्राहक साइट के कुछ क्षेत्रों को ब्राउज या उपयोग करते हैं, तो उनसे सीधे व्यक्तिगत विवरण प्रदान करने का अनुरोध किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, रजिस्ट्रेशन, वेरिफिकेशन, एंटी फ्रॉड जांच के दौरान, या हमारी ग्राहक सहायता टीम से संपर्क करते समय।
ऑटोमेटिक रूप से एकत्र किए गए विवरणप्लेटफ़ॉर्म पर जाने पर, कुछ जानकारी ऑटोमेटिक रूप से एकत्र की जा सकती है (कुकीज या अन्य टूल के उपयोग के माध्यम से)। इसमें निम्‍नलिखित जानकारी शामिल हैं: आईपी एड्रेस, डिवाइस का प्रकार, ऑपरेटिंग सिस्टम, क्रैश रिपोर्ट, दिनांक और समय इत्यादि। ऐसी जानकारी कंपनी के लिए मूल्यवान होती है क्योंकि इससे यह समझने में मदद मिलती है कि व्यक्ति प्लेटफॉर्म का उपयोग कैसे करते हैं, जो अंततः उन्हें गैंबलिंग के अनुभव को बढ़ाने में सक्षम बनाता है। उदाहरण के लिए, ब्राउजर की जानकारी का विश्लेषण करके, 1Win पसंदीदा भाषा निर्धारित कर सकता है। 
तीसरे पक्ष से प्राप्त डेटाइसके अतिरिक्त, 1Win अन्य स्रोतों से यूजर्स के बारे में व्यक्तिगत डेटा एकत्र कर सकता है – सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सामग्री या विश्वसनीय पक्ष से यह जानकारी एकत्र की जा सकती है (उदाहरण के लिए भुगतान प्रदाता)। यह बेहतर वैयक्तिकरण और उपलब्ध सेवाओं में सुधार की अनुमति देता है।

व्यक्तिगत डेटा को प्रोसेस करने का कानूनी आधार 

जब कंपनी व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करती है, तो यह गारंटी देती है कि लागू डेटा संरक्षण कानूनों के अनुसार इसे प्रोसेस करने का एक वैध आधार है। प्रोसेसिंग के लिए निम्नलिखित कानूनी आधार हैं-: 

  • कॉन्‍ट्रैक्‍ट की परफॉर्मेंस

यदि कॉन्‍ट्रैक्‍ट की परफॉर्मेंस के लिए यह आवश्यक है तो व्यक्तिगत डेटा प्रोसेस किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, जब व्यक्ति वेबसाइट पर रजिस्टर करते हैं, तो वे 1Win के साथ एक समझौता करते हैं, और ऐसे में व्यक्तिगत जानकारी की प्रोसेसिंग आवश्यक हो जाती है।

  • कानूनी दायित्व

1Win विभिन्न कानूनों और विनियमों (मनी लॉन्ड्रिंग, रिस्पांसिबल गेमिंग आदि से संबंधित) के अधीन है जो विशिष्ट दायित्व लागू करते हैं। उनका अनुपालन करने के लिए, डेटा की प्रोसेसिंग आवश्यक हो सकती है। 

  • लीगल हित

व्यक्तिगत जानकारी पर कार्रवाई तब की जा सकती है जब कंपनी या संबद्ध पक्षों के पास ऐसा करने का कोई वैध व्यापारिक या व्यावसायिक कारण हो। ऐसे मामलों में, 1Win सुनिश्चित करता है कि प्रोसेसिंग संतुलित है और यूजर्स के अधिकारों का सम्मान करता है।

  • सहमति

कुछ मामलों में, 1Win सहमति के आधार पर डेटा प्रोसेस कर सकता है। यह तब लागू होता है, उदाहरण के लिए, जब प्रत्यक्ष मार्केटिंग उद्देश्यों के लिए प्रोसेसिंग की आवश्यकता होती है। सहमति स्पष्ट और विशिष्ट तरीके से प्राप्त की जाती है, और यूजर्स के पास इसे किसी भी समय वापस लेने का विकल्प होता है।

1Win यह सुनिश्चित करने के लिए इन कानूनी आधारों का पालन करता है कि व्यक्तिगत जानकारी की प्रोसेसिंग कानूनी रूप से की जाती है।

व्यक्तिगत डेटा का उपयोग 

ऐसे कई उद्देश्य हैं जिनके लिए 1Win एकत्रित डेटा का उपयोग करता है। उनमें निम्नलिखित उद्देश्‍य शामिल हैं-:

  • वेबसाइटों का संचालन और सेवाएं प्रदान करना

वेबसाइट के उचित कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत डेटा को प्रोसेस किया जाता है। 

  • पात्रता की पुष्टि करना और अकाउंट स्थापित करना

1Win यूजर की पात्रता निर्धारित करने और उनके अकाउंट को संचालित करने के लिए आयु, स्थान, पहचान आदि को वेरीफाई कर सकता है। 

  • कानूनी दायित्वों का अनुपालन

इसमें लागू कानूनों, रेगुलेशंस और कंपनी के गैंबलिंग लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन शामिल है। कंपनी का लक्ष्य मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकना है। 

  • सहायता प्रदान करना

सहायता प्रदान करने और तकनीकी, वित्तीय और अन्य मुद्दों के समाधान के लिए डेटा की प्रो‍सेसिंग आवश्यक है।

  • यूजर्स एक्सपीरियंस को बढ़ाना और सेवाओं को अनुकूल बनाना 

प्रोसेस्‍ड जानकारी कंपनी को यूजर एक्‍सपीरियंस को अनुकूल बनाने, अधिक टूल प्रदान करने, नई सुविधाएं विकसित करने और तकनीकी विश्लेषण करने में सक्षम बनाती है। 

  • अपराध से सुरक्षा 

इसमें सुरक्षा संबंधी जोखिमों को कम करना, धोखाधड़ी या दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों का पता लगाना और उन्हें रोकना एवं प्लेटफाॅर्म की सेवाओं के उचित उपयोग को बढ़ावा देना शामिल है। 

  • डेटा का विश्लेषण और शेयर करना 

1Win आंकड़े तैयार करता है और समग्र एवं अज्ञात विश्लेषण व रिपोर्ट तैयार करता है। इन जानकारियों का उपयोग आंतरिक रूप से किया जा सकता है या सार्वजनिक रूप से या तीसरे पक्ष के साथ इसे साझा किया जा सकता है। 

  • वित्तीय लेन- देन को सुविधाजनक बनाना

व्यक्तिगत डेटा का उपयोग वित्‍तीय लेन- देन को सुविधाजनक बनाने, मैनेज करने और कंफर्म करने के लिए किया जाता है। इसमें धोखाधड़ी के जोखिमों का आकलन करना और क्रेडेंशियल्स को वेरीफाई करना शामिल है।

  • रिस्पांसिबल गेमिंग को बढ़ावा देना और रिस्‍क मैनेजमेंट करना

1Win रिस्पांसिबल गेमिंग उद्देश्यों के लिए गैंबलिंग गतिविधियों का आकलन करने और बेटिंग संबंधी गतिविधियों की निगरानी करने के लिए व्यक्तिगत जानकारी प्रोसेस करता है।

  • संचार का प्रबंधन

इसमें वेबसाइट में बदलाव, नई सुविधाओं, प्रमोशन और ऑफर, सिक्योरिटी अपडेट्स, सहायता के बारे में ऑपरेशनल कम्‍युनिकेशन आदि शामिल हैं। मार्केटिंग कम्‍युनिकेशन के लिए भी डेटा प्रोसेस किया जाता है।

व्यक्तिगत डेटा साझा करना 

कुछ मामलों में, एकत्र की गई जानकारी को थर्ड पार्टी के साथ शेयर करना आवश्यक हो सकता है। 1Win इसे निम्नलिखित संस्थाओं के साथ कर सकता है:

  • एक समूह के भीतर अन्य कंपनियां (प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए)
  • थर्ड पार्टी सर्विस वेंडर और पार्टनर जो 1Win की सेवा पेशकश में योगदान करते हैं 
  • कानून प्रवर्तन निकाय (कानून अनुपालन के प्रयोजनों के लिए)
  • सहयोगी
  • अन्य व्यक्ति (यूजर की सहमति से)। 

अंतर्राष्ट्रीय डेटा स्थानांतरण 

डेटा को प्रोसेस करने और साझा करने के दौरान, इसे बांग्लादेश से भिन्न देशों में ट्रांसफर करना और प्रोसेस करना आवश्यक हो सकता है, जहां विभिन्न डेटा सुरक्षा कानून लागू होते हैं। ऐसे मामलों में 1Win यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय करता है कि यूजर्स की जानकारी सुरक्षित रहे। 

सुरक्षा और संरक्षा 

1Win व्यक्तियों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उसने उचित तकनीकी और संगठनात्मक उपाय लागू किए हैं, जिनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं-: 

डेटा का एन्क्रिप्शनग्राहकों और कंपनी के बीच ट्रांसफर किए गए सभी डेटा को मानक टीएलएस का उपयोग करके सिफर किया जाता है, जो जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। सर्वर, बैकअप और रेप्लिकेशन के बीच जानकारी ट्रांसफर करने सहित सभी प्रक्रियाएं एन्क्रिप्टेड तरीके से की जाती हैं। यूजर और प्लेटफॉर्म के बीच सभी महत्वपूर्ण कम्‍युनिकेशन एसएसएल तकनीक (256-बिट कुंजी) का उपयोग करके एन्क्रिप्ट किया गया है। यह सुनिश्चित करता है कि संवेदनशील जानकारी ट्रांसमिशन के दौरान गोपनीय और संरक्षित रहती है।
पहुंच की सीमाएं व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंच सख्ती से उन कर्मचारियों, विक्रेताओं और एजेंटों तक ही सीमित है जिन्हें प्रोसेसिंग संबंधी उद्देश्यों के लिए इसकी आवश्यकता होती है। 1Win यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रोटोकॉल बनाए रखता है कि केवल अधिकृत व्यक्ति ही डेटा के साथ जुड़ सकते हैं।
नेटवर्क की सुरक्षाकंपनी कई सुरक्षा नियंत्रणों (फायरवॉल, नेटवर्क का सेग्रीगेशन, इंट्रूशन प्रोटेक्‍शन सिस्‍टम और इसी तरह अन्‍य) से सुरक्षित है। उद्योग- अग्रणी भागीदारों के साथ सहयोग करने से सिस्टम सुरक्षा बढ़ाने के लिए विशेषज्ञता और वैश्विक खतरे की खुफिया जानकारी का लाभ उठाया जा सकता है। 
सुरक्षित डेटा सेंटर1win सर्वर विश्वसनीय भौतिक सुरक्षा प्रबंधन के साथ एंटरप्राइज़- क्लास होस्टिंग साइटों पर तैनात किए जाते हैं। इन उपायों में निरंतर निगरानी, ​​नियमित ऑडिट और अन्य नियंत्रण शामिल हैं। डेटा हानि या सेवा व्यवधान के जोखिम को कम करने के लिए भौगोलिक रूप से अलग किए गए डेटा प्रतिकृतियों का रखरखाव किया जाता है।
मॉनिटरिंग1win सिस्टम की एक समर्पित सुरक्षा टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। प्लेटफाॅर्म संभावित खतरों की सक्रिय रूप से पहचान और प्रबंधन करके यूजर्स के डेटा की निरंतर सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

डेटा रिटेंशन 

विभिन्न प्रकार के डेटा हैं जिन्हें 1Win संभालता है, जिनमें से कुछ को यूजर अपने विवेक से हटा सकते हैं, जबकि अन्य ऑटोमेटिक रूप से हटा दिए जाते हैं। कुछ मामलों में, आवश्यकता पड़ने पर प्लेटफॉर्म जानकारी को लंबे समय तक बनाए रखता है। जब डेटा खत्‍म कर दिया जाता है, तो कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि इसे सर्वर से सुरक्षित रूप से डिलीट कर दिया जाए या केवल अवैयक्तिकृत रूप में संग्रहीत किया जाए। यूजर्स के पास व्यक्तिगत जानकारी को संपादित करने या अपने अकाउंट से जुड़े डेटा को हटाने की क्षमता होती है। 

1Win यूजर्स के अकाउंट के बंद होने तक, या विनियामक और कानूनी दायित्वों को पूरा करने के लिए और किसी अकाउंट के बंद होने या प्लेटफॉर्म के साथ अंतिम इंटरैक्शन के बाद किसी भी संभावित दावे से बचाने के लिए 5 साल की अतिरिक्त अवधि के लिए व्यक्तिगत डेटा को बरकरार रखता है। ऐसे उदाहरण हैं जब 1Win को व्यावसायिक और कानूनी आवश्यकताओं के कारण, या अन्य कारणों से कुछ जानकारी बनाए रखने की आवश्यकता होती है, जिसमें निम्‍नलिखित शामिल हैं-: 

  • धोखाधड़ी की रोकथाम और सुरक्षा

यूजर्स और प्लेटफ़ॉर्म को दुरुपयोग, गैरकानूनी गतिविधियों और प्रतिबंधित पहुंच से बचाने के लिए। 

  • अनुपालन और वित्तीय नियम 

कर कानून और अन्य वित्तीय नियमों का पालन करना। इसमें आवश्यक लेखांकन प्रक्रियाओं को पूरा करना और विवाद समाधान को सुविधाजनक बनाना शामिल है। ये प्रयास विशेष रूप से जमा और निकासी जैसे वित्तीय लेनदेन पर लागू होते हैं। 

  • कानूनी दायित्व और प्रवर्तन

बांग्लादेश की कानूनी प्रक्रियाओं, विनियमों और कानून का अनुपालन करना। इसमें संभावित उल्लंघनों को संबोधित करने के लिए जांच करना और समझौतों को लागू करना शामिल है। 

  • सेवा निरंतरता 

अपने ग्राहकों को 1Win की सेवाओं का निर्बाध प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए। 

  • ग्राहक संचार 

प्रतिक्रिया प्रदान करने, बग की रिपोर्ट करने, कम्‍युनिकेशन को सुविधाजनक बनाने और पूछताछ को संबोधित करने के लिए प्रासंगिक जानकारी बनाए रखने के लिए। 

यह प्लेटफॉर्म बांग्लादेश के लागू डेटा संरक्षण कानून के अनुसार एकत्रित जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के लिए समर्पित है।

यूजर्स के अधिकार

यूजर्स के पास अपने व्यक्तिगत डेटा से संबंधित विशिष्ट अधिकार हैं, जिनमें निम्‍नलिखित शामिल हैं-: 

  • 1win होल्ड व्यक्तिगत डेटा के बारे में सूचित होना 
  • गलत जानकारी को सही करने और सटीक विवरण प्रदान करने के लिए प्‍लेटफॉर्म से अनुरोध करना
  • अपने बारे में एकत्रित जानकारी तक पहुंचने और उसकी एक प्रति का अनुरोध करने के लिए
  • वैध कारणों के आधार पर प्रोसेसिंग पर आपत्ति करना 
  • कुछ परिस्थितियों में एकत्रित जानकारी को हटाने के लिए कहना
  • प्रोसेसिंग पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करने के लिए
  • किसी भी समय प्रोसेसिंग के लिए सहमति वापस लेना
  • प्रत्यक्ष मार्केटिंग सामग्री प्राप्त करने पर आपत्ति जताना
  • बांग्लादेश के डेटा संरक्षण निकायों के साथ शिकायत दर्ज करने के लिए। 

यूजर्स अकाउंट सेटिंग समायोजित करके या ई- मेल ([email protected]) के माध्यम से ग्राहक सहायता टीम से संपर्क करके अपने अधिकारों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आईडेंटिटी वेरिफिकेशन की आवश्यकता हो सकती है।

गूगल एनालिटिक्‍स का उपयोग 

प्लेटफॉर्म के उपयोग के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए गूगल एनालिटिक्‍स की आवश्यकता होती है। इसमें निम्‍नलिखित शामिल हैं-:

  • विजिट करने की फ्रीक्‍वेंसी
  • आईपी​​ एड्रेस
  • एक्‍सेस किए गए पेज
  • पहले देखी गई वेबसाइटें इत्यादि।

इस टूल के माध्यम से प्राप्त जानकारी को यूजर्स के व्यक्तिगत डेटा के साथ विलय नहीं किया जाता है। यह भविष्य में पहचान के उद्देश्यों के लिए ब्राउजर पर एक स्थायी कुकी फाइल रखता है। यह फाइल केवल गूगल द्वारा ही एक्सेस की जा सकती है।

गूगल एनालिटिक्‍स द्वारा एकत्र और शेयर की गई जानकारी का उपयोग उनकी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति द्वारा नियंत्रित होता है। 1Win ग्राहकों के पास गूगल को बाद में उन्हें पहचानने से रोकने के लिए अपने ब्राउजर सेटिंग्स में कुकीज को डिसेबल करने का विकल्प होता है। इसके अतिरिक्त, वेब ब्राउजर में प्राथमिकताओं को समायोजित करके गूगल एनालिटिक्‍स से बाहर निकलने का विकल्प चुना जा सकता है।